फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में 15 सदस्यों के लिए सिंडीकेट के चुनाव कल

Sun, 08 Dec 2013 12:01 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सीनेट के कई सदस्य एक हो गए हैं और उन्होंने मिलकर नए नया गठबंधन बना लिया है।
विज्ञापन


इस नए गठबंधन के गठन से पिछले साल सीनेट चुनाव के बाद बहुमत में आए गोयल गुट के अकेले पड़ जाने की उम्मीद है। कल होने वाले सिंडीकेट चुनाव में इस गठबंधन और गोयल बीच के बीच सीधी टक्कर होगी।

उम्मीद है कि सिंडीकेट में कई नए चेहरे आएंगे। सिंडीकेट और वीसी के बीच कुछ महीनों से चल रहे टकराव के कारण पीयू की कार्यप्रणाली काफी प्रभावित हुई है।

सीनेट सदस्यों का मानना है कि पीयू का जरूरी कामकाज आगे इसी तरह से खराब न हो इसलिए यह गठबंधन जरूरी था।

इस गठबंधन में चतरथ गुट और डीएवी मैनेजमेंट गुट के अलावा भाजपा से संबंधित गुट और शिक्षाविद शामिल हैं। इस गठबंधन की सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में बैठक हुई।
विज्ञापन


गठबंधन ने फिलहाल सिंडीकेट चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों के नाम गोपनीय रखे हैं। गठबंधन ने रोटेशन का फार्मूला अपनाने का फैसला लिया है।

इसके तहत सीनेट के सभी सदस्यों को सिंडीकेट में आने का मौका मिलेगा। इस गठबंधन के बनने के बाद वरिष्ठ सीनेट सदस्य गोपाल कृष्ण चतरथ की सिंडीकेट में वापसी तय है। पिछले साल सिंडीकेट चुनाव में चतरथ हार गए थे।

पिछले साल गोयल गुट ने डीएवी मैनेजमेंट गुट और भाजपा समर्थित गुट के साथ मिल कर सिंडीकेट चुनाव लड़ा था। गठबंधन ने सभी 15 सीटें जीतीं थीं।

सिंडीकेट ने एक साल में कई ऐसे फैसले ले लिए जिसे डीएवी गुट और भाजपा से जुड़े गुट के सदस्यों ने पसंद नहीं किया। सिंडीकेट के इन फैसलों की वजह से पीयू में एक साल में कामकाज काफी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले साल गोयल गुट का साथ देने वाले डीएवी और भाजपा गुट ने इस साल नए गठबंधन में खुद को शामिल किया है।

बड़े-बड़े आएंगे वोट डालने
सोमवार को होने वाले सिंडीकेट चुनाव में एक-एक वोट कीमती होगा। कुछ फैकल्टी में गोयल गुट की पकड़ है जिसमें उनके उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत जाएंगे। कई फैकल्टी ऐसी हैं जिनमें कड़ा मुकाबला हो सकता है।

सांसद पवन कुमार बंसल दिल्ली में हैं, लेकिन उनके वोट के लिए आने की पूरी संभावना है। सांसद नरेश गुजराल के भी वोट डालने के लिए आने की उम्मीद है।

इसके अलावा कई पदेन सदस्यों और पंजाब के दो विधायकों के भी वोट डालने के लिए आने की उम्मीद है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें