फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी कीजिए, CRPF में पैरा मेडिकल स्टॉफ की बंपर भर्ती

Mon, 22 Feb 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पैरामेडिकल व टेक्निकल स्टाफ के 182 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें ज्यादातर पद पैरामेडिकल स्टाफ के हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 मार्च तय की गई है। एक अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकेगा। उससे ज्यादा आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

इन पदों पर होनी हैं भर्ती
पदनाम ------------ पदों की संख्या
एसआई (स्टाफ नर्स) -- 22
एसआई (रेडियो राफर) -- 06
एएसआई (फार्मासिस्ट) -- 54
एएसआई (लैब टेक्नीशियन) -- 05
एएसआई (डेंटल टेक्नीशियन) -- 04
एचसी (जूनियर एक्सरे असिस्टेंट) -- 04
एचसी (लैब असिस्टेंट) -- 02
एचसी (एसी प्लांट टेक्नीशियन) -- 01
एचसी (स्टवर्ड)    -- 05
सीटी (वार्ड ब्वाय/गर्ल) -- 27
सीटी (मसालची) -- 02
सीटी (कुक) -- 22
सीटी (एसके) -- 20
सीटी (वाशर मैन) -- 08
कुल ---------- 182
विज्ञापन

उम्र सीमा होगी अहम, यहां से भरे आवेदन

विज्ञप्ति के अनुसार बल में एसआई पद के लिए 23 मार्च को आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। एसआई पद के लिए आवेदक का जन्म 24 मार्च 1986 से पहले होना चाहिए। एएसआई और एचसी (स्टवर्ड को छोड़कर) पद के लिए उम्र एक अगस्त 2015 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। एचसी स्टवर्ड की आयु इसी तिथि को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीटी के लिए आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

हेल्पलाइन और वेबसाइट
किसी भी तरह की जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-24368630 पर फोन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए- www.crpfindia.com
अन्य जानकारी के ल‌िए- www.crpf.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें