उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस की काउंसिलिंग के तहत ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग सोमवार को खत्म हो गई। एक सीट पर पांच दावेदार सामने आए हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से नौ जुलाई को सीट अलॉट की जाएंगी।
एमबीबीएस की कुल 195 और बीडीएस की 100 सीटों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया का पहला हिस्सा खत्म हो गया। पहली बार हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग में 1239 अभ्यर्थियों ने च्वाइस भरी है। विवि ने सभी यूपीएमटी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग का मौका दिया था।
कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि आठ जुलाई को काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक होने के बाद नौ जुलाई को सीट अलॉट कर दी जाएगी। इसकी सूचना कैंडिडेट्स को एसएमएस से भी दी जाएगी।