पंजाब यूनिवर्सिटी ने डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन और इससे संबंधित कॉलेजों में एमएड रेगुलर व एमएड स्पेशल मेंटल रिटार्डेशन के लिए आवेदन मांगे हैं। स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वहीं दस्तावेजों की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से 5 अगस्त तक डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, आट्र्स ब्लॉक-2 में जमा हो सकेगी। एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज्ड फेस टू फेस काउंसिलिंग होगी।
पीयू के रिसर्च स्कॉलर सर्वजीत सिंह ने एडिलेड कन्वेंशन सेंटर साउथ आस्ट्रेलिया में आयोजित 9वीं इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ एशिया स्कॉलर्स में इको सिटी लास एग्रीकल्चर एंड डिसप्लेसमेंट-गैप्स इन प्रोजेक्ट प्लैनिंग एंड पीपुल्स विषय पर ओरल प्रजेंटेशन दी। सर्वजीत सिंह डिपार्टमेंट ऑफ एंथ्रोपोलोजी के शोधार्थी हैं। यह कन्वेंशन 6 से 9 जुलाई तक चली।