महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) ने निदेशालय में पहले से पंजीकृत आईटी, मैनजमेंट तथा अन्य सेमेस्टर प्रणाली पाठ्यक्रमों में जनवरी-2014 चक्र की संशोधित प्रवेश सारिणी जारी की है।
इस बात की जानकारी डीडीई के निदेशक प्रोफेसर नसीब सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आईटी, मैनजमेंट, तथा अन्य सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रम मसलन एमटीएम, एमएचएम, बीटीएम, बीएचएम, बीएससी (एनीमेशन एंड मल्टी मीडिया) आदि में प्रवेश के लिए बगैर विलंब शुल्क के 15 जुलाई तक डिमांड ड्राफ्ट बनवा सकते है।
एफटीआर एवं प्रवेश फार्म तथा अन्य संबंधित दस्तावेज आन लाइन अपलोड 21 जुलाई तक किया जा सकता है। डीडीई में एफटीआर, डीडी, प्रवेश फार्म एवं अन्य दस्तावेज 25 जुलाई तक जमा किया जा सकता है।
निदेशक प्रो गिल ने बताया कि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ डिमांड ड्राफ्ट 30 जुलाई तक बनवाया जा सकता है। एफटीआर तथा प्रवेश फॉर्म ऑनलाइन अपलोड चार अगस्त तक किया जा सकता है।
प्रवेश फॉर्म, डीडी एफटीआर एवं अन्य दस्तावेज डीडीई में आठ अगस्त तक जमा किया जा सकता है। इस संशोधित प्रवेश सारिणी के तहत फ्रेश प्रवेश नहीं दिया जाएगा।