फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां है छूटी हुई पढ़ाई पूरा करने का विशेष मौका

Wed, 29 Jan 2014 02:46 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने ऐसे विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने का अवसर दे दिया है जो तकरीबन इसे छोड़ चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने वर्ष 2004 या उसके बाद के पाठ्यक्रमों में पंजीकृत विद्यार्थियों कोयह विशेष मौका दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि इसका लाभ उन्हें होगा जिन्होंने किसी कारण से बीच में पढ़ाई छोड़ दी। जिसके कारण अपना पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाए। एमडीयू के कुलपति एचएस चहल ने इसकी घोषणा की। इसका लाभ प्रदेश भर के सैकड़ों लोगों को होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: अब UP में कोई नहीं बन पाएगा लेक्चरर या रीडर

एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि री-अपीयर परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले भी इस विशेष अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यही नहीं अंक सुधार करने वाले भी इस परीक्षा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष अवसर एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीएएमएस पाठ्यक्रमों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम के सत्र 2013-14 में लागू पाठ्यक्रम के तहत ही परीक्षा देनी होगी। यदि पूर्व में दिए गए पेपर का नाम व विषय बदल गया है तो फिर पुराने सिलेबस के अनुरूप परीक्षा देनी होगी। इस विशेष अवसर की अधिसूचना के तहत ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें: यह सुनहरा मौका बस ITI के छात्रों के लिए

इस विशेष अवसर के संबंधित विस्तृत जानकारी एमडीयू के वेबसाइट पर मौजूद है। विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना होगा। इसकी अंतिम तिथि 17 फरवरी है।

कब से होगी पीजी सेमेस्टर परीक्षा?
एमडीयू ने पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 19 मार्च से आरंभ होगी। एमडीयू के संचालन शाखा के विशेष कार्य अधिकारी बीपी नांदल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी तीन मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें