फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU: एमबीए की खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

Mon, 28 Jul 2014 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध सेक्टर-40 स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज (यूआईएलएमएस) में एमबीए की खाली सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। यह काउंसलिंग 31 जुलाई को प्रबंध अध्ययन एवं शोध संस्थान (इमसार) में होगी।
विज्ञापन


दो वर्षीय एमबीए कोर्स की खाली सीटों पर दाखिले के लिए एमडीयू ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग इमसार में 31 जुलाई की सुबह 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी। इमसार की निदेशक प्रो. नीलम जैन ने बताया कि यूआईएलएमएस के एमबीए कोर्स की यह तीसरी काउंसलिंग होगी।

एमडीयू ने जारी किया रिजल्ट
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी ने सोमवार को मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग) के 10वें सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। फाइन आट्ऱ्स के छह वर्षीय समेकित कोर्स की परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. बीएस सिंधु ने बताया कि रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर मौजूद है। यहां कोई भी विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें