फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में अब पीजी प्रवेश प्रक्रिया भी ऑनलाइन

Tue, 20 Oct 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के एमडीयू में सत्र 2016-17 से पीजी (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एमडीयू वीसी सुधीर राजपाल ने बताया कि पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बीएड/एमएड की तर्ज पर काउंसिलिंग को भी ऑनलाइन किया जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया संचालन के लिए बाहरी तकनीकी एजेंसी की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमोशन प्रवेश का आवेदन 26 तक
रोहतक। एमडीयू के सभी शैक्षणिक विभागों, यूआईएलएमएस, गुड़गांव और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रमोशन प्रवेश की तिथि 26 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। 2500 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिल दिया जाएगा।

एमडीयू रजिस्ट्रार डॉ. एस. पी वत्स ने बताया कि प्रमोशन प्रवेश के लिए प्रवेश शर्तें पूरी होनी चाहिए। बीए, बीएससी, बीकॉम (हायर क्लासेज), एमए, एमएससी (फाइनल वर्ष) एलएलबी, एलएलएम कक्षाओं में 26 अक्तूबर के बाद कोई भी प्रमोशन प्रवेश का आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें