राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला (कांगड़ा) में नए सत्र में एमडी और एमएस के लिए पूर्व निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया को बदल दिया गया है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर यह बदलाव किया गया है। अब दोनों मास्टर डिग्री कोर्स के लिए काउंसलिंग 15 अक्तूबर को होगी। इसके लिए तीन अक्तूबर को मेरिट जारी की जाएगी। काउंसलिंग आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला परिसर में प्राचार्य डॉ. वाईके शर्मा की देखरेख में होगी।
आल इंडिया स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पूर्व में 28 सितंबर को काउंसलिंग की तिथि तय की गई थी। 22 सितंबर को मेरिट जारी की जानी थी। विश्वविद्यालय और पपरोला कॉलेज प्रबंधन ने काउंसलिंग शेडयूल में किए गए बदलाव से संबंधित जानकारी प्रदेश विश्वविद्यालय की वेबसाइट wwww.hpuniv.nic.in और आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला की वेबसाइट परwww.paprolaaurved.org उपलब्ध करवा दी है। न कोर्स में प्रवेश के लिए प्रदेश और पूरे देश भर से करीब 550 ने आवेदन किया है।