पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कालेज योग (वुमन) बी डिवीजन चैंपियनशिप में होशियारपुर मनसोवाल के एमबीबीजीआरजीसी गर्ल्स कालेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
एमएलबीजी गर्ल्स कालेज तप्परियां खुर्द की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सेक्टर-46 के पीजी गवर्नमेंट कालेज में आयोजित इस चैंपियनशिप में एमबीबीजी आरजीसी गर्ल्स कालेज मनसोवाल की टीम ने 810 अंक हासिल किए।
इस टीम में गुरप्रीत कौर, रंजना भनोट, परमिंदर कौर, महक रानी, रीमा कुमारी, ममता देवी शामिल थीं। एमएलबीजी गर्ल्स तप्परियां खुर्द की टीम ने 606 अंक हासिल किए।
इस टीम में ममता रानी, सुमन, मंदीप कौर, सुमन देवी, रजनी देवी और शालू शामिल रहीं।
इस चैंपियनशिप में एमबीबीजी आरजीसी गर्ल्स कालेज मनसोवाल की गुरप्रीत कौर ने 66.67 अंक अर्जित किए, जबकि एमबीबीजी आरजीसी गर्ल्स कालेज की रंजना भनोट ने 59 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया।