फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्र कर सकेंगे एमबीए इन फॉरेंसिक अकाउंटिंग

Mon, 16 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव की बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने इस सत्र के लिए एमबीए इन फोरेंसिक अकाउंटिंग एवं कॉरपोरेट फ्रॉड शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें छात्रों को कॉरपोरेट जगत में धोखाधड़ी की जांच के तरीके बताए जाएंगे। इंपीरियल कॉलेज लंदन की देखरेख में यूनिवर्सिटी के अनुभवी शिक्षक, चार बड़े सलाहकार संगठनों में से एक के सहयोग से यह विशेष प्रोग्राम कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि कॉमर्स, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस और संबंधित विषयों के छात्रों को करियर का एक नया विकल्प पेश करेगा। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. तपन पंडा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत छात्र आर्थिक हेरफेर, काले धन को सफेद करने, इससे संबंधित नियम कायदों और धोखाधड़ी के मामलों को रोकने संबंधी प्रोजेक्ट्स पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।

प्रोजेक्ट पर अनुभव देने का कार्य चार बड़े एडवाइजरी संगठनों में से एक में दिया जाएगा। प्रोग्राम में शामिल मूल विषय छात्रों को सैद्धांतिक और व्यापारिक ज्ञान देंगे, जबकि इसके संचार एवं प्रस्तुतिकरण, नेतृत्व, दृष्टिकोण आदि स्किल कोर्स कार्यस्थल पर सफलता पाने में मददगार साबित होगा। कोर्स में किसी समस्या को समझने की कला सिखाई जाएगी। छात्रों को अपनी पसंद के कार्य में अधिक सीखने के लिए कुछ वैकल्पिक विषय भी दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें