पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) ने दो साल के एमबीए कोर्स में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है।
एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) और एमबीए (ह्यूमन रिसोर्स) कोर्स में 2016-17 सत्र के लिए दाखिला मिलेगा। सभी योग्य कैंडीडेट्स यूबीएस वेबसाइट पर 1 से 31 दिसंबर 2015 तक आवेदन कर सकते हैं।
दाखिले संबंधी सभी जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। बैंक चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रहेगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में 4 जनवरी 2016 तक फीस जमा होगी।
11 जनवरी तक वेबसाइट पर फोटोग्राफ और सिग्नेचर और अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। आवेदन फार्म की मूल कापी और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र 18 जनवरी तक यूबीएस दफ्तर में जमा करने होंगे।