फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू यूसोल में MBA में दाखिला चाहिए तो खबर पढ़ें

Sun, 15 Jun 2014 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(यूसोल) में एमबीए(एग्जीक्यूटिव) की 545 सीटों पर दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। नौकरी पेशा और बिजनेस फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह कोर्स काफी फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एमबीए कोर्स में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के तहत होगा। दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फार्म पीयू वेबसाइट http//mbaoffcampus.puchd.ac.in पर उपलब्ध होगा। 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 18 जुलाई तक एसबीआई बैंक में फीस जमा करानी होगी।

एंट्रेंस टेस्ट 3 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 545 सीटों में से 45 सीटें एनआरआई कोर्ट के तहत रिजर्व की गई हैं। 55.5 फीसदी सीटें जनरल कैटेगरी से भरी जाएंगी। फीस डिटेल, फोटोग्रॉफ, सिग्नेचर सहित अन्य पूरी जानकारी 21 जुलाई तक वेबसाइट पर भरनी होगी।
विज्ञापन


एंट्रेंस टेस्ट के लिए 28 जुलाई को ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट 100 अंकों का होगा। एमबीए(एग्जीक्यूटिव) कोर्स में एचआर, मार्केटिंग और फाइनेंस विषयों की स्पेशलाइजेशन कराई जाती है। पीयू प्रवक्ता के अनुसार पीयू दिशा निर्देशों के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले ही दाखिले के योग्य होंगे।  

पीयू को मिली एलएलबी दाखिले की जिम्मेदारी  
पंजाब यूनिवर्सिटी को 2014-15 सत्र के लिए गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पीयू के पंजाब स्थित विभिन्न लॉ कालेज में बीए-एलएलबी पांच वर्षीय (आनर्स), बीए-एलएलबी (तीन वर्षीय) और एलएलबी(आनर्स) में दाखिले की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन करेगा। दाखिले की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें