फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने के इच्छुक युवा पढ़ें गुड न्यूज

Mon, 15 Jun 2015 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें होटल मैनेजमेंट की मास्टर डिग्री लेने के लिए छह साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


महज पांच साल में ही उन्हें मास्टर डिग्री मिल जाएगी। इसके लिए एमडीयू के आईएचटीएम में मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट पंचवर्षीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग तकनीकी में मास्टर प्रोग्राम शुरू हुआ है। एमडीयू प्रदेश की पहली ऐसी सरकारी यूनिवर्सिटी है, जिसने इस इंटेग्रेटेड प्रोग्राम को शुरू किया है।

एमडीयू में अभी तक बैचलर इन टूरिज्म एंड ट्रैवल्स मैनेजमेंट, मास्टर इन टूरिज्म एंड ट्रैवल्स, बैचलर ऑफ होटल मैंनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग के कोर्स संचालित है। अब नए सत्र से मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट पंचवर्षीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग तकनीकी में मास्टर प्रोग्राम शुरू है।
विज्ञापन


होटल मैनेजमेंट की मास्टर डिग्री के लिए विद्यार्थियों को पहले चार साल का बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट और फिर दो साल का मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना पड़ता था। ऐसे में विद्यार्थियों को मास्टर डिग्री लेने के लिए छह साल का समय लग जाता था।

डेढ़ साल की होगी इंटर्नशिप: इस इंटेग्रेटेड प्रोग्राम में विद्यार्थी सीधे 12वीं के बाद एडमिशन ले सकते हैं। इसका फोकस स्किल्स पर रहेगा और एक्टिविटी लर्निंग बेस आधारित होगी। इंड्रस्टीज में एक्सपोजर के लिए भी इस प्रोग्राम में तीन अवसर दिए जाएंगे। पांच साल की अवधि में विद्यार्थी को छह-छह महीने के लिए किसी भी अच्छे होटल में इंटर्नशिप के लिए भेजा जाएगा।

डॉ. आशीष दहिया, डायरेक्टर आईएचटीएम एमडीयू ने बताया कि नए सत्र से यह इंटीग्रेटिड प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। विद्यार्थी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम के माध्यम से पांच साल में मास्टर डिग्री ले सकते हैं। इसमें उनका एक साल बचेगा और एक्सपोजर के अवसर भी ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें