उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा 2015 की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को प्रदेश के 9 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 17 नवंबर 2015 में अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को 9 परीक्षा केन्द्रों पर 10 से 12 बजे के बीच किया जाएगा।
वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों के लिए अल्मोड़ा, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, देहरादून, पौड़ी, नई टिहरी, रुड़की और हरिद्वार में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।
बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में अभ्यर्थियों की कम संख्या होने के कारण परीक्षा केन्द्र नहीं बनाए गए है।
परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से 11 मार्च से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 18 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए हैं।
आवेदन पत्र की जांच के बाद 16 अभ्यर्थियों को और दो अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा न कराने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। अयोग्य अभ्यर्थियों के नामों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
वेबसाइट-www.ukpsc.gov.in