फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीस पर करिए, पांच कोर्स में दावेदारी

Tue, 10 Sep 2013 12:16 AM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधन की पढ़ाई में कैट के बाद अहम मानी जाने वाली स्नैप (सिंबायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


इस बार छात्रों को कम खर्च में सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी 16 संस्थानों में आवेदन का मौका मिलेगा।

1500 रुपये खर्च करने होंगे
सिंबायोसिस के तहत योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थी यदि 16 संस्थानों में से एक कोर्स के लिए पंजीकरण चाहते हैं तो उन्हें 1500 रुपये खर्च करने होंगे।

इसके बाद यदि पांच कोर्स तक च्वाइस में शामिल करते हैं तो उन्हें 3000 रुपये अदा करने होंगे। यदि पांच से ज्यादा कोर्स शामिल करते हैं तो उन्हें 3000 हजार से के बाद प्रति कोर्स 500 रुपये अदा करने होंगे।

कहीं भी दे टेस्ट
अभी तक की प्रक्रिया के मुताबिक छात्र को प्रति संस्थान दो हजार रुपये जमा करने होते थे, जिसकी वजह से सभी 16 संस्थानों में पंजीकरण के लिए छात्र को करीब 32 हजार रुपये चुकाने होते थे।
विज्ञापन


कॅरियर लांचर के अकादमिक निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि इस बार सिंबायोसिस सभी संस्थानों में एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्रों को केवल एक ही ‘पर्सनल इंटरएक्शन एंड राइटिंग एबिलिटी टेस्ट’ देना होगा, जो कि संस्थान के पुणे, नोएडा और बंगलुरु में कहीं भी दे सकते हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।

नहीं होगा ग्रुप डिस्कशन
इस बार स्नैप से दाखिला लेने वाले छात्रों को ग्रुप डिस्कशन के दौर से नहीं गुजरना होगा। विवि की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्रों के लिए पहली बार यह प्रक्रिया समाप्त की गई है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
पंजीकरण की अंतिम तिथि : 22 नवंबर 2013
स्नैप परीक्षा की तिथि : 15 दिसंबर 2013
परिणाम जारी होने की तिथि : 9 जनवरी 2014
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.snaptest.org

इन कोर्स में मौका
- एमबीए, एमबीए आईटी, एमबीए इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए एग्री बिजनेस, एमबीए एनर्जी एंड एनवायरमेंट, एमबीए कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट, एमबीए ऑपरेशंस मैनेजमेंट, एमबीए इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी बिजनेस मैनेजमेंट, एमबीए हॉस्पिटल एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट और एमबीए बैंकिंग मैनेजमेंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें