फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट देने की इच्छुक गर्ल्स पढ़ें गुड न्यूज, एग्जाम शेड्यूल भी

Mon, 07 Sep 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैट एग्जाम देने की इच्छुक लड़कियों के लिए गुड न्यूज है। अब उन्हें एग्जाम देने के लिए घर से दूर नही जाना पड़ेगा, बल्कि घर के पास ही एग्जाम सेंटर मिल जाएगा। एग्जाम के आयोजक आईआईएम अहमदाबाद की ओर से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा 29 नवंबर को होने जा रही है। पिछले काफी समय से देखा जा रहा था कि सेंटर दूर होने के कारण लड़कियां एग्जाम देने नहीं जा पाती। इससे कैट में लड़कियों की संख्या कम हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया।

दूसरी ओर, इस बार परीक्षा का समय 10 मिनट बढ़ाया गया है। अब 170 मिनट के बजाए 180 मिनट का समय मिलेगा। दो के बजाए तीन विभाग में सवाल पूछे जाएंगे। एमसीक्यू के अलावा कुछ सवालों के जवाब स्क्रीन पर लिखने होंगे। एक ही दिन में दो सेशन में ली जाएगी परीक्षा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसा रहेगा परीक्षा का शेड्यूल

6 अगस्त से 20 सितंबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन15 अक्टूबर से 29 नवंबर ऑनलाइन एडमिट कार्ड29 नवंबर 2015: दो सेशन में परीक्षाजनवरी, 2016 के दूसरे सप्ताह में परिणाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें