प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमएड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। एचपीयू के शिक्षा विभाग की ओर से कोर्स में प्रवेश को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर यह प्रक्रिया होगी। प्रदेश विवि और इससे संबद्ध निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 27 और 28 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के सभागार में काउंसलिंग होगी।
छात्रों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ हिमाचली प्रमाणपत्र, वर्ग, जाति प्रमाण पत्र आदि लाने होंगे। काउंसलिंग की समन्वयक प्रो. प्रभा जिस्टु ने बताया कि काउंसिंलग के बाद प्रवेश पाने वाले छात्रों को 5200 रुपये उसी दिन जमा करवाने होंगे।
निजी कॉलेजों में प्रवेश पाने वाले छात्रों को 10,000 और 2,860 रुपये फीस जमा करवानी होगी। उन्हें 29,600 रुपये की फीस संबंधित कॉलेज में जमा करवानी होगी। हर छात्र को दो सौ रुपये की काउंसलिंग फीस जमा करवानी होगी। पात्र छात्रों को काउंसलिंग कार्ड भेजे जा चुके हैं।
27 अक्तूबर को होने वाली काउंसलिंग में सभी वर्ग के छात्र जिनके प्रवेश परीक्षा में 42 या इससे अधिक के छात्र भाग लेंगे। 28 अक्तूबर को सभी वर्ग के 35 या इससे अधिक प्राप्तांक वाले और एससी/एसटी वर्ग के प्रवेश परीक्षा में 35 अंक वाले छात्र भाग लेंगे।