फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2015 के लिए नए मानक तय, शेड्यूल जारी

Fri, 17 Oct 2014 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की 16 आईआईटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 का नया मानक तय कर दिया गया है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स (पीसीएम) के मार्क्स को जोड़कर इंटरमीडिएट के पासिंग पर्सटेंज निकालने की अनिवार्यता पहली बार लागू की गई है। आईआईटी की ओर से कहा गया है कि आईएससी, सीबीएसई, यूपी सहित अन्य बोर्ड के स्टूडेंट्स टॉप-5 सब्जेक्ट के मार्क्स को आधार बनाकर पासिंग पर्सटेंज बनाएंगे। इसमें पीसीएम के मार्क्स शामिल करने अनिवार्यता है। एक सब्जेक्ट लैंग्वेज का रहेगा और एक अन्य सब्जेक्ट के मार्क्स लिए जा सकते हैं, जिसमें सर्वाधिक मार्क्स मिले हों। इससे पहले टॉप-5 सब्जेक्ट्स को आधार बनाकर पासिंग पर्सटेंज तय की जाती थी लेकिन पीसीएम के मार्क्स शामिल करने की अनिवार्यता नहीं थी।
विज्ञापन


जेईई एडवांस 2015 का आयोजन आईआईटी मुंबई कर रहा है लेकिन इसके आवेदन फार्म कानपुर सहित सातों पुराने (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुवाहाटी, रुड़की, मद्रास, कानपुर) आईआईटी से भरे जाते हैं। इन्हीं परिक्षेत्रों में प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। आईआईटी में एडमिशन की इस प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल, सिलेबस और अर्हता के मानक तय करके ब्यौरा वेबसाइट www.iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक जेईई 2015 पर उपलब्ध है। इसके मुताबिक जो स्टूडेंट्स अपने बोर्ड  के टॉप-20 परसेंटाइल स्टूडेंट्स की सूची में शामिल होंगे, उन्हीं को आईआईटी में एडमिशन का मौका मिलेगा। इसमें किसी तरह की राहत नहीं दी गई है। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी के स्टूडेंट्स के लिए आईआईटी में एडमिशन की राह और कठिन हो गई है।

अब इंटरमीडिएट में 75 फीसदी मार्क्स पाने वाले सामान्य, ओबीसी के स्टूडेंट्स ही आईआईटी में एडमिशन पा सकेंगे। एससी, एसटी और फिजिकली हैंडीकैप्ड को इंटरमीडिएट में 70 फीसदी मार्क्स लाना जरूरी होगा। सभी बोर्ड को टॉप-20 परसेंटाइल स्टूडेंट्स का मानक तय करना है। यदि कोई बोर्ड समय से परसेंटाइल का मानक नहीं तय करता है तो उसके स्टूडेंट्स परसेंटाइल का सर्टिफिकेट देकर एडमिशन ले सकते हैं। अगर कोई स्टूडेंट वर्ष 2014 की परीक्षा के एक पेपर में फेल है तो उसे वर्ष 2015 में सभी पेपर की परीक्षा देनी होगी। सभी पेपर पास करने की स्थिति में ही आईआईटी में एडमिशन का मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन


ये है शेड्यूल
2 से 7 मई 2015- जेईई एडवांस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं
9 से 12 मई- वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
24 मई - जेईई एडवांस का पेपर दें (पहला पेपर- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक)
 3 से 5 जून- स्कैंड ओआरएस वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
8 से 11 जून- वेबसाइट पर आंसर-कीज उपलब्ध होगी। इसे देखकर सेलेक्शन का आकलन किया जा सकेगा।
13 जून- मार्क्स अलाटमेंट की प्रक्रिया चलेगी
18 जून- जेईई 2015 का रिजल्ट घोषित होगा

जेईई मेन में सफल ही भर पाएंगे एडवांस का फार्म
जेईई एडवांस से पहले ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 का आयोजन होगा। इस परीक्षा से देश की सभी ट्रिपल आईटी, एनआईटी की सीटें भरी जाती हैं। जेईई मेन की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले टॉप- 1.50 लाख स्टूडेंट्स ही जेईई एडवांस का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भर पाते हैं। जो जेईई एडवांस में सफल होते और अपने बोर्ड के टॉप-20 परसेंटाइल मार्क्स पाने वालों की सूची में शामिल होते हैं, उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिल जाता है। इस बार न्यूनतम अर्हता भी बदल दी गई है। जेईई मेन के ऑनलाइन फार्म भरने का विस्तृत शेड्यूल अभी आना है। इसकी परीक्षा अप्रैल 2015 में कराई जा सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें