डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी (एसएमयू) में रविवार को पीजी के पांच कोर्सेज की कटऑफ सूची जारी कर दी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 से 9 अगस्त तक होगी। रजिस्ट्रार अखिलेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरिट लिस्ट www.dsmru.up.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।
स्टूडेंट मेरिट लिस्ट देख लें और इसके बाद काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट करें। वहीं, एमबीए कोर्सेज की दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी गई है।
काउंसलिंग के लिए जिन स्टूडेंट्स को बुलाया गया है उन्हें अपने साथ हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, दो फोटोग्राफ, विकलांगता का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और आय प्रमाणपत्र साथ लेकर आना होगा।
स्टूडेंट वेबसाइट पर अपनी क्लास की निर्धारित फीस देख लें इसके बाद वह फीस सहित काउंसलिंग में रिपोर्ट करें। यूनिवर्सिटी के एकेडमिक ब्लॉक में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को इसकी सूचना भेज दी गई है।
अगर किसी स्टूडेंट को कोई कन्फ्यूजन हो तो वह उसका समाधान विश्वविद्यालय आकर कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने इस बार स्टूडेंट्स की फीस घटायी है।
ऐसे तैयार की गई मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट में हाईस्कूल के अंकों का 15 प्रतिशत, इंटरमीडिएट के अंकों का 25 प्रतिशत और स्नातक के अंकों का 60 प्रतिशत जोड़कर मेरिट बनाई गई है।
यानी डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के ओवर ऑल परफॉर्मेंश पर जोर दिया गया है।
रजिस्ट्रार अखिलेन्द्र कुमार के अनुसार मेरिट सूची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड है। स्टूडेंट इसे देख लें और इसके बाद अगर उन्हें कोई गड़बड़ी लगती है तो तत्काल संपर्क करें।