मॉडल विश्वविद्यालय बनने की दिशा में लखनऊ विश्वविद्यालय ने पहला कदम बढ़ा दिया है। सोमवार से एलयू के लोक प्रशासन विभाग में वाई-फाई की शुरुआत हो जाएगी। फ्री वाई-फाई की शुरुआत करने वाला लोक प्रशासन विवि का पहला विभाग है।
पहले चरण में यह सुविधा पीजी के स्टूडेंट्स को मिलेगी। इसके दो दिन बाद पीएचडी के स्टूडेंट्स भी इसका लाभ उठा सकेंगे। हालांकि लाइब्रेरी के अंदर ही वाई-फाई की सुविधा मिलेगी और सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग वाई-फाई पर नहीं किया जा सकेगा।
लोक प्रशासन विभाग के हेड प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि विभाग में वाई-फाई की सुविधा शुरू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से यह सुविधा स्टूडेंट्स के लिए शुरू कर दी जाएगी।