फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डिग्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे यूनीवर्सिटी के चक्कर

Wed, 15 Jul 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू अपने यहां के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रॉविजनल डिग्री और माइग्रेशन उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। ये सुविधा मिलने से छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उन्हें बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह अपने घर बैठे ऑनलाइन फीस जमा करके इनके लिए आवेदन करेंगे और एक निश्चित समय के बाद ऑनलाइन ही उनको प्रॉविजनल डिग्री और माइग्रेशन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक एसके शुक्ला ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोज ही माइग्रेशन व प्रॉविजनल के लिए विश्वविद्यालय का चक्कर लगाते हैं। बहुत से छात्र-छात्राएं तो ऐसे हैं जो पढ़ाई पूरी करने के बाद देश के विभिन्न कोनों में बस जाते हैं या विदेश तक चले जाते हैं।
विज्ञापन


उनके लिए विश्वविद्यालय आकर डिग्री लेना बहुत मुश्किल काम होता है। अब ऐसे छात्र-छात्राएं जहां भी होंगे अपनी डिग्री निकाल सकेंगे।

इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय स्नातक के सभी परीक्षा परिणाम 24 जुलाई से पहले घोषित करने की तैयारी में है। प्रयास है कि पीजी के भी सभी परीक्षा परिणाम इसी तिथि तक घोषित हो जाएं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें