फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 डिग्री कॉलेजों को कोर्स की संबद्धता

Fri, 09 May 2014 02:56 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में गुरुवार को हुई कार्यपरिषद की बैठक में 13 डिग्री कॉलेजों को संबद्धता दी गई है। वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय की वित्त समिति की ओर से रेग्युलर कोर्सेज में करीब 10 फीसदी फीस बढ़ोतरी।
विज्ञापन


छह सेल्फ फाइनेंस कोर्स में फीस बढ़ोतरी पर मुहर लगाने के साथ-साथ कई सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज की फीस घटाने के प्रस्ताव पर भी अपनी मुहर लगा दी है।

कार्यपरिषद की बैठक में नेशनल पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जिस तारीख से स्वायत्ता कॉलेज का दर्जा दिया गया है, तभी से विश्वविद्यालय ने इसे स्वायत्त कॉलेज का दर्जा दे दिया।

इसके अलावा इस कॉलेज के नाम में पीजी कॉलेज भी जोड़ने को मंजूरी दे दी गई है। वहीं एमए अर्थशास्त्र में प्रो. बलजीत सिंह के नाम पर नया गोल्ड मेडल शुरू करने को भी अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में यह 13 कॉलेजों को संबद्धता दे दी गई है।

इसमें तीन डिग्री कॉलेजों को एक साल तक मान्यता का विस्तारण, चार डिग्री कॉलेजों को स्थायी व पांच डिग्री कॉलेजों को अस्थायी संबद्धता दे दी गई है।

रामेश्वरम कॉलेज के संबद्धता के प्रकरण को भी कार्यपरिषद की बैठक में रखा गया।

बैठक से पहले एजेंडे में रजिस्ट्रार कैप्टन अमिताभ प्रकाश ने इसे काटकर दूसरे कॉलेज को सम्मिलित कर लिया था। लेकिन विरोध होने के बाद इसे भी कॉलेजों की सूची में डाल दिया गया।

वहीं, इस बार दो नए डिग्री कॉलेज एलयू से जुड़ रहे हैं। इसमें रामदुलारी आलोक कुमार डिग्री कॉलेज व एकेजी डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

कुलपति डॉ. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई बैठक में वाशिंगटन डीसी की वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार जेड हुसैन के प्रत्यावेदन पर एमए अर्थशास्त्र में प्रो. बलजीत सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल शुरू करने की सहमति भी दे दी गई।

अब यूनिवर्सिटी के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है।

नैक मूल्यांकन पर कुलपति ने दी सफाई
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से किए गए मूल्यांकन में लखनऊ विश्वविद्यालय को बी ग्रेड मिलने का मुद्दा कार्यपरिषद में भी उठा।

खुद कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने इसे उठाया और सफाई देते हुए कहा कि वे नैक टीम के सामने अपील करेंगे।

इसके लिए जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय नैक में दावा करेगा कि उसे किस तरह बी ग्रेड मिला।

फिर से रिपोर्ट का मूल्यांकन के लिए निर्धारित फीस 1.12 लाख जमा करके यह दावा किया जाएगा।

इसके बाद नैक मूल्यांकन के लिए एलयू में आयी टीम की रिपोर्ट का दोबारा अध्ययन कर नैक ग्रेड पर एलयू को अपना जवाब देगा।

अगर ऐसा न हुआ तो लखनऊ विश्वविद्यालय अपनी कमियों को दूर कर एक साल के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए दावा करेगा। इसमें जो कमियां होंगी उसे दूर कर यूनिवर्सिटी फिर से नैक से अपना असेसमेंट करवाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें