सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाओं सहित छह गिरफ्तार
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने मौहल्ला बल्लूवाड़ा स्थित एक मकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वेश्यावृति में लिप्त पांच महिलाओं और एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बल्लूवाड़ा स्थित एक मकान में वेश्यावृत्ति का कार्य चल रहा है। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी मित्रपाल ने पुलिस की एक टीम बना कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला को मकान में आपत्तिजनक अवस्था में काबू कर लिया। पुलिस ने मकान से चार और महिलाओं को भी काबू किया है।
मकान से पकड़े एक व्यक्ति की पहचान मौहल्ला विकास नगर निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। जबकि महिलाएं बल्लूवाडा, रामसिहपुरा, जिला महेंद्रगढ़ के गांव सुजापुर, पीवरा की ढाणी व जाड़रा की रहने वाली है। पुलिस ने सभी महिलाओं और व्यक्ति के खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।