फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी की परीक्षा तिथि में बदलाव, जानें नई तारीखें

Wed, 23 Dec 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय ने 24 और 30 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव कर दिया है। इन परीक्षाओं की नई तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


24 दिसंबर को लविवि में बारावफात का अवकाश है। हालांकि, 30 दिसंबर की परीक्षा स्थगित करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया।

परीक्षा नियंत्रक शैलेश शुक्ल ने बताया कि  24 दिसंबर को होने वाली बीबीए, बीबीए आईबी और बीएमएस की परीक्षा अब आठ जनवरी को होगी।

बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा नौ जनवरी को, एमबीए आईएमएस की परीक्षा सात जनवरी को, एलएलबी थ्री इयर और ऑनर्स की परीक्षा छह जनवरी को होगी।

इसी तरह 30 दिसंबर को प्रस्तावित एलएलबी थ्री इयर और ऑनर्स की परीक्षा आठ जनवरी को होगी। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें