फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LU: आ गई डेटलाइन, दाखिले की जंग शुरू

Sat, 05 Apr 2014 08:04 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू में शैक्षिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म मई के मध्य यानी 15 मई के आसपास मिलना शुरू होंगे। इस बार यूनिवर्सिटी ने यूजी, पीजी व पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की डेटलाइन भी तय कर दी है।
विज्ञापन


एकेडमिक कलेंडर के हिसाब से इस बार स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई तक और 31 जुलाई तक पीजी व पीएचडी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया प्रक्रिया पूरी होगी।

वहीं, कॉलेजों में स्नातक  कक्षाओं में 31 अगस्त तक व पीजी कोर्सेज में 30 सितंबर तक दाखिले होंगे। अबकी पीएचडी में दाखिले के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट्स को भी एंट्रेंस टेस्ट देना होगा।
विज्ञापन


बाकी यूजी व पीजी कोर्सेज में दाखिले मेरिट के आधार पर ही किए जाएंगे। शुक्रवार को एलयू में प्रवेश समिति की बैठक कुलपति प्रो. एसबी निमसे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए।

एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन कॉलेजों में हुए दाखिले का ऑनलाइन ब्यौरा लेगा, ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो सके।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रवेश के साथ ही परीक्षा फॉर्म भरवाने की व्यवस्था भी की जाएगी।  ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

राज्य विश्वविद्यालयों को मिला बजट
राज्य विश्वविद्यालयों में अभी तक 1995 के स्तर पर स्टूडेंट्स से लिए जा रहे शिक्षण शुल्क को देखते हुए शासन स्तर पर सत्र 2013-14 के लिए आय में कमी को पूरा करने के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।

आवंटित बजट में लखनऊ विश्वविद्यालय सहित आर्ट्स कॉलेज के मद में 16 करोड़ से उपर का बजट दिया गया है। बताते चलें कि अभी तक राज्य विश्वविद्यालयों में शासन स्तर पर निर्धारित वर्ष 1995 के स्तर पर ही शिक्षण शुल्क स्टूडेंट्स से लिया जा रहा है।

जिसके चलते विश्वविद्यालयों की आय में कमी देखते हुए उसकी भरपाई को लेकर शासन स्तर पर सत्र 2013-14 के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।

आवंटित बजट की फेहरिस्त में लखनऊ विश्वविद्यालय को 165570000 रुपये, कला एवं शिल्प महाविद्यालय को 364000 रुपये आवंटित किया गया है।

इसी तरह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को 142000 रुपये,  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को 3805000 रुपये, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को 217000 रुपये।

डॉ. भीमरॉव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 1859000 रुपये, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को 37000 रुपये, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद को 219000 रुपये, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को 1540000 रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

लविवि को मिला देय अनुदान
सत्र 2013-14 के लिए शासन स्तर पर प्रतिवर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय को दिये जाने वाले देय अनुदान के रूप में 2,42,15000 रुपये और आर्ट्स कालेज को 7,35,000 रुपये का बजट मिला है।

डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में तीसरे हफ्ते से फॉर्म मिलेंगे
उप्र विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आवेदन जारी किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। आवेदन का ब्रोशर तैयार किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यूजी व पीजी में दाखिले मेरिट के आधार पर करेगा और पीएचडी व बीएड में दाखिले एंट्रेंस टेस्ट से करेगा। वहीं, अगले शैक्षिक सत्र 2015-16 से सेंटर फॉर जर्नालिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन खुलेगा।

कुलपति प्रो. निशीथ राय की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें भारतीय जनसंचार संस्थान की प्रोफेसर जयश्री जेठवानी, प्रो. एस राघवाचारी, दून यूनिवर्सिटी के डॉ. राजेश कुमार और बीबीएयू के डॉ गोपाल राय शामिल हैं।

वहीं, बीकॉम-एलएलबी ऑनर्स कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म यूनिवर्सिटी बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद जारी करेगी। इसमें भी दाखिले प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें