लखनऊ विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय मिनीफेस्ट का आगाज 10 नवंबर से होगा। इस सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स अपनी कला का जादू बिखरेंगे।
रंगोली, पोस्टर मेकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, डंब शेराडे, नृत्य व संगीत आदि की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभाग करने के लिए स्टूडेंट्स www.lkouniv.ac.in से जानकारी ले सकते हैं।
सांस्कृतिकी के फेसबुक के पेज पर भी जाकर स्टूडेंट फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। एलयू के प्रवक्ता व सांस्कृतिकी के निदेशक प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि मिनीफेस्ट का पूरा कार्यक्रम वेबसाइट पर होगा।
मिनीफेस्ट का आगाज 10 नवंबर सुबह 9:30 बजे से रंगोली प्रतियोगिता के साथ होगा। 11 बजे उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे एकल गायन होगा। दोपहर 2:30 बजे से समूह गायन होगा। वहीं, 11 नवंबर को इलेक्यूशन (वक्तव्य कला) और कार्टून पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।