फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेमेस्टर में हैं पास तो तीसरे में प्रोन्नति तय

Wed, 17 Sep 2014 02:34 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू ने पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) कोर्सेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है। अभी तक पीजी कोर्सेज में एक सेमेस्टर से दूसरे सेमेस्टर में प्रोन्नति होने के जो नियम थे वह काफी उलझाऊ थे।
विज्ञापन


इसमें दो सेमेस्टर को जोड़कर दो तिहाई पेपर पास करने पर ही प्रोन्नति दी जाती थी। मगर अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसके लिए नई व्यवस्था बना दी है।

अब पीजी स्टूडेंट्स फर्स्ट या सेकंड सेमेस्टर में से कोई एक सेमेस्टर पास हैं तो उन्हें तीसरे सेमेस्टर में प्रोन्नति दे दी जाएगी। एक सेमेस्टर की परीक्षा वह अगले सेमेस्टर एग्जाम के साथ पास कर लेंगे।

ऐसे में अब स्टूडेंट्स को दिक्कत नहीं होगी। इसी तरह सेकंड व थर्ड में से वह कोई एक सेमेस्टर एग्जाम पास होंगे तो उन्हें सीधे चौथे सेमेस्टर में प्रवेश दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी तक वह नियमों के फेर में परीक्षा विभाग के चक्कर लगाया करते थे।

दो सेमेस्टर में कितने पेपर पास किए और आगे तीसरे सेमेस्टर में प्रोन्नत होने के लिए कौन सा पेपर पास करना जरूरी है और दो तिहाई में कौन-कौन से पेपर शामिल हैं, इसे लेकर कोई स्पष्ट नियम तय नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे में कई बार स्टूडेंट्स को परीक्षा विभाग में चक्कर भी काटने पड़ते थे। उनकी मार्क्सशीट पर भी कई बार गड़बड़ी हो जाती थी।

मगर अब पीजी कोर्सेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए प्रोन्नति के स्पष्ट नियम बना दिए गए हैं। ऐसे में अब स्टूडेंट्स को कोई दिक्कत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें