फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPU के इस स्टूडेंट का फाल्के फिल्मोत्सव में सम्मान

Sat, 24 May 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी आसिफ खान को नई दिल्ली में आयोजित दादा साहेब फाल्के फिल्म समारोह 2014 में सम्मानित किया गया है। यह जानकारी एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आसिफ को साल की सबसे छोटी फिल्म ‘पोस्टर’ को अत्यंत शानदार ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सम्मानित किया गया है। पंद्रह मिनट वाली इस कम बजट की फिल्म ‘पोस्टर’ ने विद्यार्थियों के लिए लघु फिल्म श्रेणी में स्पेशल फेस्टिवल मेंशन अवार्ड जीता है।

आसिफ ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता सविता राज हीरमठ से सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त किया। आसिफ की इस प्रोडक्शन को पूरे भारत और 45 अन्य देशों से आई अन्य प्रविष्टियों में उत्कृष्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल में प्रवेश करने के लिए एलपीयू ने ही अपने निर्देशक विद्यार्थी आसिफ को प्रोत्साहित किया था और यूनिवर्सिटी ने फिल्म को स्पांसर भी किया था।

उन्होंने बताया कि एलपीयू के आसिफ की रचनात्मक शक्ति की उस समय पहचान की गई, जब उसे 2013 में एक वृत्तचित्र सांग ऑफ पद्म के लिए प्रेरित किया गया था। उसने एलपीयू के फिल्म समारोह (इंडिया) में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का खिताब जीता था।

इसी वृत्तचित्र को फिर ढाका में छठे अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बांग्लादेश) में भरपूर सराहना मिली। उन्होंने कहा कि संस्था के लिए खुशी की बात है कि संस्था के प्रतिभाशाली विद्यार्थी ने अपने जुनून की बेहतरीन प्रस्तुति की और उसे ऐसा प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला। एलपीयू में छात्रवृत्ति लेकर दाखिल हुए आसिफ ने बताया कि इस सम्मान के मिलने से वह बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें