फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर होनहारों के लिए खुशखबरी

Thu, 28 Nov 2013 09:30 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बनूड़ स्थित गुरुकुल विद्यापीठ अपने स्टूडेंट्स को एजूकेशन लोन दिलाने में मदद करेगी और बतौर गारंटर सहयोग भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह कदम ऐसे स्टूडेंट्स के लिए उठाया गया है, जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं और पैसों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते। इसके लिए विद्यापीठ ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्यापीठ की प्रबंधक अभिलाषा ने बताया कि एक साल में दो बार दाखिला करने की योजना भी शुरू की गई है।

ऐसे स्टूडेंट जो किसी कारणवश जुलाई-अगस्त में एडमिशन नहीं ले पाते, उनके लिए बाकायदा जनवरी सत्र शुरू किया गया है।

पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। कंपार्टमेंट या जानकारी के अभाव में कई छात्र अगस्त में दाखिला लेने से महरूम हो जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे छात्र जनवरी में दाखिला ले सकेंगे। इससे उनका साल भी खराब होने से बचेगा। संस्थान ऐसे छात्रों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर सिलेबस पूरा कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें