फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी एंट्रेंस का पेपर लीक से हड़कंप!

Mon, 09 Jun 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लॉ, होशियारपुर और लुधियाना स्थित रीजनल सेंटर में तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार को एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया गया।
विज्ञापन


अचानक सभी सेंटरों में पेपर लीक होने की अफवाह फैल गई। इससे पीयू के अधिकारी सतर्क हो गए और यहां स्थित सभी 14 सेंटरों पर कड़ी चेकिंग की गई। हालांकि यह बाद में अफवाह ही साबित हुई।

पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह ने पेपर लीक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि टेस्ट की आंसरकी 2 दिन में जारी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


10 दिन के भीतर फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। सोमवार को 600 लॉ सीटों के लिए 3150 अभ्यर्थी एंट्रेंस टेस्ट में बैठे। पिछले साल एलएलबी एंट्रेंस टेस्ट में 2588 स्टूडेंट अपीयर हुए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें