हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई एचपीजेएस की परीक्षा का परीणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में 1723 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था और इनमें से 62 उम्मीदवार पास हुए हैं।
अब ये उत्तीर्ण उम्मीदवार 15 से 18 जुलाई के बीच मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा 2014 का परिणाम घोषित कर दिया है।
यह परीक्षा 18 मई 2014 को ली गई थी। सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के अब मुख्य परीक्षा के लिए रोल नंबर आयोग की वेबसाइट www.hp.gov.in/hppsc और आयोग कार्यालय नवबहार में नोटिस बोर्ड पर दर्शा दिए गए हैं।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 18 जुलाई के बीच किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए राज्य लोक सेवा आयोग के अवर सचिव टीएस चौहान ने कहा कि किसी भी तरह के स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय में 10 बजे से 5 बजे के बीच दिया जाएगा।
परीक्षार्थी टेलीफोन नंबर 0177-2623784, 2623857, 2624313, 2623786 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।