गुरु गोविंद सिंह आईपीयू के शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले का आखिरी मौका शुक्रवार तक है। छात्र 750 रुपये फीस के साथ शाम चार बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। मतदान की वजह से प्रबंधन ने यह बदलाव किया है।
आईपीयू प्रवक्ता नलिनी रंजन के मुताबिक, रेगुलर डिग्री प्रोग्राम के 140 से अधिक कोर्स में दाखिले के लिए 58 ग्रुप बनाए गए हैं। जिसमें 51 में कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) होगा।
हालांकि पीजी डिप्लोमा कोर्स, बैचलर ऑफ ऑर्किटेक्ट और वीकएंड प्रोग्राम में एडमिशन मेरिट के आधार पर मिलेगा। छात्रों को वेबसाइट www.ipu.ac.in में जाकर होम पेज पर एडमिशन 2014 में क्लिक करके फॉर्म भरना होगा।
अधिक जानकारी के लिए छात्र टोल फ्री नंबर पर 18002660314 पर फोन कर सकते हैं। इसके साथ ही ggsipu.admission2014@gmail.com पर मेल कर जानकारी मांग सकते हैं।