शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट कालेजों में बीकॉम की सीटों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग करेगा। एडमिशन कार्डिनेटर प्रो. आरके गुप्ता के अनुसार ऑनलाइन फार्म भरने के बाद प्रिंट प्रमाणपत्र आज भी स्वीकार किए जाएंगे।
पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (यूआईएचएमटी) में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 12 जून तक भर सकते हैं। वहीं आवेदन फार्म की कॉपी 20 जून तक यूआईएचएमटी में जमा होगी।