फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा दो कंपार्टमेंट पास छात्र 20 तक ले सकेंगे दाखिला

Sun, 12 Jul 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने जमा दो कंपार्टमेंट की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को कॉलेज में प्रवेश को 20 जुलाई तक समय दिया है। इस फैसले की विवि से अधिसूचना जारी न होने के कारण कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पूछताछ करने के लिए छात्र बारिश के मौसम में भी कॉलेज में पहुंचे। कॉलेज प्रशासन विवि से अधिसूचना जारी न होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाया। प्रदेश भर के कॉलेज अब अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

ईसी के इस फैसले के बाद अनुपूरक परीक्षा पास करने वाले छात्र यूजी कोर्स में प्रवेश ले पाएंगे। रोलऑन आधार पर यूजी के अगले सत्र में प्रवेश न ले पाने वाले छात्रों को भी राहत मिल सकती है। अधिकतर कॉलेजों में सत्र के शेडयूल में गड़बड़ी होने, दूसरे और चौथे सत्र की परीक्षाएं शुरू होने के कारण रोलऑन प्रक्रिया पूरी करने को समय नहीं मिला था। वे भी बीस जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, प्रवेश प्रक्रिया और इसके लिए तय की गई किसी नई शर्त को इसमें शामिल किया गया है या नहीं यह अधिसूचना जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा। कॉलेजों में पहले सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

अधिसूचना जारी होने पर ही आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
कोटशेरा कॉलेज शिमला के प्राचार्य आरआर चौहान और संजौली कॉलेज के प्राचार्य डा. जेएस नेगी ने माना कि यूजी प्रथम सत्र में प्रवेश लेने के लिए शनिवार को छात्र कॉलेज आए थे। उन्हें इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। ईसी के फैसले के संदर्भ में अधिसूचना के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।

कल तक जारी कर दी जाएगी अधिसूचना
प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने कहा कि गैर शिक्षकों का विवि में अवकाश होने के कारण अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। सोमवार तक प्रवेश से संबंधित अधिसूचना जारी कर प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। कहा कि कॉलेज प्राचार्यों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें