फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक योग्यता परीक्षा के आवेदकों को बड़ी राहत

Tue, 24 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली अध्यापक योग्यता परीक्षा (टेट) के लिए जिन लोगों ने अब तक आवेदन नहीं किया था। उन लोगों को बोर्ड ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


ऐसे लोग अब आगामी दो दिनों में आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड ने टेस्ट के लिए आवेदन करने की अवधि बढ़ा दी है। बोर्ड के सचिव जीएस बाठ ने इसकी पुष्टी की है।

उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 23 नवंबर रखी गई थी। इसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा फीस भरने की समय सीमा भी दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

अब इच्छुक उम्मीदवार फार्म डाउनलोड कर 27 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। जिक्रयोग है कि इससे पहले यह टेस्ट डीजीएसई पंजाब की तरफ से लिया जाता था। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार परीक्षा आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल व वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन ने बताया कि उनके ध्यान में आया कि कुछ आवेदकों ने दो बार फीस भर दी है। संबंधित आवेदक पेपर के बाद ई-मेल के माध्यम से अर्जी देकर अपनी फीस रिफंड करवा सकते हैं।

डॉ. धालीवाल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा में पास होने के लिए किसी भी प्राइवेट कोचिंग सेंटर के बहकावे में न आएं। आवेदक खुद मेहनत करके टेस्ट की तैयारी करें। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 160000 विद्यार्थी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इसमें से 119000 के लगभग विद्यार्थी फीस भर चुके हैं। उन्होंने साफ किया है कि परीक्षा जिला स्तर पर बनाए गए सेंटरों पर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें