फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने का आखिरी मौका

Wed, 18 Feb 2015 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूलों में नए सेशन में दाखिले के लिए प्री नर्सरी और नर्सरी की सीटें फुल होने को हैं। कुछ स्कूलों में लगभग दस प्रतिशत सीटें ही खाली रह गई हैं। स्कूल संचालकों के मुताबिक, फरवरी के बाद किसी भी बड़े स्कूल में बच्चों का दाखिला नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-21 स्थित दून पब्लिक स्कूल में प्री नर्सरी में मात्र दस सीटें हैं, वहीं नर्सरी में सीटें फुल हो चुकी हैं। सेक्टर-15 स्थित हॉलमार्क स्कूल की प्रिंसिपल कविता वधवा ने बताया कि अभी फरवरी तक ही एडमिशन होंगे। प्री नर्सरी में 20 और नर्सरी में 20 सीटें खाली हैं। बड़ी कक्षाओं में लगभग सीटें फुल हो चुकी हैं।

सेक्टर-8 और 12 द ब्रिटिश स्कूल में मात्र दो सीटें शेष हैं। स्कूल के डायरेक्टर संजय सेठी ने बताया कि 28 फरवरी तक स्कूलों में नामांकन बंद कर दिए जाएंगे। चमनलाल डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि मणिया ने बताया कि प्री नर्सरी में 20 और नर्सरी में 25 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


इन कक्षाओं में फरवरी के अंतिम सप्ताह तक नामांकन बंद कर दिए जाएंगे। सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में नर्सरी में एडमिशन बंद हो चुका है।

सेक्टर चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कृत सेराय के अनुसार, प्री नर्सरी में लगभग सीट भर चुकी हैं और नर्सरी में 20 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इन कक्षाओं में 28 फरवरी तक बच्चों का दाखिला होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें