सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की तिथि आ चुकी है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं परीक्षा में प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वर्ष 2011 के बाद वाले स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना पूरा ब्यौरा अपलोड नहीं करना पड़ेगा। उनका ब्यौरा वेबसाइट पर पहले से ही अपलोड है।
बोर्ड के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन केके चौधरी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार आवेदन करने के लिए स्टूडेंट्स अर्ह होगा तभी उसका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। ऑलनाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थी को सभी नियम-कानून पढ़ लेने की सलाह दी गई है।
स्टूडेंट्स अपने किसी पेपर में इंप्रूवमेंट या फिर किसी अतिरिक्त विषय की परीक्षा में शामिल होने के लिए प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा नौ में गणित के पेपर का सिलेबस जारी
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में गणित के पेपर में शामिल टॉपिक्स और उनके नंबर का बंटवारा कर दिया है। बोर्ड के एकेडमिक और ट्रेनिंग के ज्वायंट सेक्रेेटरी डीटी सुधासरन राओ ने इस संबंध में सभी स्कूलों के लिए पत्र जारी कर दिया है।
निर्देश के अनुसार 90 नंबर के पेपर में एल्जेब्रा के लिए 10 नंबर, ज्योमेट्री के लिए 38, मेंसुरेशन के लिए 22, सांख्यिकी के लिए 12 और प्रोबेबिलिटी के लिए 8 नंबर निर्धारित किए गए हैं।