किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रतिष्ठित हीवेट और चांसलर
मेडल पर इस बार होनहार छात्रा वंदना ने कब्जा जमाया है।
उसे 29 सितंबर को
होने वाले दीक्षांत समारोह में भारत के चीफ जस्टिस पी सदाशिवम के हाथों ये
मेडल मिलेंगे। वंदना को पांच अन्य मेडल सहित 12 पुरस्कार दिए जाएंगे।
इसके
अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 16 अन्य छात्रों को भी इस मौके पर मेडल
दिए जाएंगे। 15 सितंबर को मेडल की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा
वंदना
को एमबीबीएस अंतिम वर्ष के सेमेस्टर में सर्वोच्च अंक पाने के लिए चांसलर
गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। इसके अलावा अंतिम प्रोफेशनल की परीक्षा में
सर्वोच्च स्थान पाने के लिए हीवेट मेडल दिया जा रहा है।
यही नहीं
यूनिवर्सिटी ऑर्नस मेडल और डॉ. आरकेडी मिश्रा मेमोरियल सेंटनरी गोल्ड मेडल,
डॉ. आरएमएल मेहरोत्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल पर भी वंदना ने कब्जा जमाया है।
इसके अलावा विभिन्न विषयों में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली शालिनी
उपाध्याय को भी डॉ. आरकेडी मिश्रा मेमोरियल सेंटनरी गोल्ड मेडल प्रदान किया
जाएगा। समारोह में कुल 17 छात्र-छात्राओं को 24 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
इन्हें मिलेंगे मेडलवंदना
(एमबीबीएस)- हीवेट मेडल, चांसलर मेडल, यूनिवर्सिटी आनर्स मेडल,
आर.के.डी मिश्रा मेमोरियल सेंटनरी गोल्ड मेडल, डॉ.आर.एम.एल मेहरोत्रा
मेमोरियल गोल्डशालिनी उपाध्याय (एमबीबएस) - डॉ.आरकेडी मिश्रा मेमोरियल सेंटनरी गोल्ड मेडलअशुंमान एलहेंस (एमबीबएस) - प्रो. यूसी चतुर्वेदी गोल्ड मेडल, स्व. श्री रघुवीर प्रसाद एंड स्व. लीला वर्मा गोल्ड मेडलभूमिका बंसल (एमबीबीएस) - डॉ. एनबी दास मेमोरियल गोल्ड मेडलअंबुकेश्वर सिंह (एमबीबीएस) - एमडी मेडिसिन, जीडी श्रीवास्तव, शांति देवी गोल्ड मेडल, डॉ. एनएन गुप्ता गोल्ड मेडलशोभित शाक्य (एमबीबीएस) - एमडी मेडिसिन, सूरत कुमारी लाल गोल्ड मेडलअभिषेक अग्रवाल (एमबीबीएस) - बेस्ट थिसिस इन एमएस (आर्थोपैडिक सर्जरी) डॉ. बीएन सिन्हा गोल्ड मेडलअक्षय आनंद (एमएस जनरल सर्जरी) - बाबू काशीराम धवन गोल्ड मेडलश्रेया दुबे (एमडी पीडियाट्रिक) - पं. शीतला चरन बाजपेई गोल्ड मेडलवीना कुमारी (एमसीएच प्लास्टिक सर्जरी) - डॉ. बी.आर.अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडलदिव्या खन्ना (एमडी कम्युनिटी मेडिसिन) - डॉ. पुष्पा शर्मा गोल्ड मेडलरवि
प्रकाश (एमडी एनेस्थीसियोलॉजी) - ठाकुर दास भाटिया मेमोरियल गोल्ड मेडल और
डॉ. आरपी बडोला सेंटनरी गोल्ड मेडल फार बेस्ट रेजीडेंट स्टूडेंट इन थ्री
इयरशिवा प्रकाश (एमसीएच सर्जिकल आंकोलॉजी) - प्रो. एनसी मिश्र मेमोरियल गोल्ड मेडलविशाल यादव (एमएस ईएनटी) - पं. गोविंद प्रसाद शुक्ला कैश प्राइजदिव्या सिंह (एमबीबीएस, एमडी इन माइक्रोबायोलॉजी) - प्लेटिनम जुबली गोल्ड मेडलअंकुशा गुप्ता (एमबीबीएस) - बेस्ट स्टूडेंट इन एमडी पीडियाट्रिक, ठाकुर उल्फत सिंह गोल्ड मेडलतुषार. पी. राउत (एमबीबीएस) - डॉ. ए.एम कार सेंटनरी गोल्ड मेडल