फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस कमरे में दुल्हन बनकर आई उसी को खोदने पर मिली 'वो'

Tue, 10 Sep 2013 08:11 AM IST
अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया में ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफना दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर कमरे की खुदाई करा शव को बरामद कर लिया। महिला की हत्या 50 दिन पूर्व की गई थी।

जनपद औरैया निवासी वसीम ने अपनी पुत्री निशा का निकाह दो वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी अफसर पुत्र बदर के साथ किया था।

करीब दो महीने से पुत्री से बात नहीं होने पर वसीम रविवार को उसकी ससुराल पहुंचा तो वहां से ससुरालीजन गायब थे। बेटी के साथ अनहोनी की आशंका पर उन्होंने वहां मौजूद अफसर के मामा जाहिद की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना रसूलपुर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने सोमवार को अफसर, उसके पिता बदर को दिल्ली से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अफसर ने बताया कि उसने और उसके पिता ने निशा की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

शव को मकान के एक कमरे में दफना दिया। पुलिस ने बाप-बेटे के सामने कमरे की खुदाई कराई तो निशा का शव बरामद हो गया। हजारों की संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी राजेश चौधरी, रामगढ़ थानाध्यक्ष के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

जिस कमरे में दुल्हन बनकर आई उसी में कब्र बनी
दो साल पूर्व दुल्हन बनकर जिस कमरे में निशा बैठी थी, उस वक्त उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा यहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दफना दिया जाएगा। गड्ढे में दबा बहन का शव देख भाई सिर पकड़ कर रोने लगा। उसके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था। आज से दो वर्ष पूर्व इसी कमरे में इसी स्थान पर उसकी बहन दुल्हन बनकर बैठी हुई थी।

रमजान शुरू होने से पूर्व की थी हत्या
अफसर ने बताया कि उसने निशा की हत्या पिता के साथ घर के अंदर ही रमजान माह से पूर्व की थी। घटना का खुलासा न हो और निशा का गायब होना एक राज बना रहे इसलिए उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया।

कमरे में मनाई ईद की खुशियां
जिस कमरे में निशा का शव दफन किया गया था उसी कमरे में अफसर और बदर अपने परिवार के साथ रहता था। खाना पीना सोना भी उसी कमरे में हुआ करता था। रमजान का पाक माह हो अथवा ईद की खुशियां सभी को उसी कमरे में मनाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी अफसर ने सच्चाई बताई तो लोगों की कलेजा कांप गया।
विज्ञापन


आरोपियों को पीटने का प्रयास
निशा की लाश बरामद करने के बाद पुलिस आरोपियों को थाने लेकर आई रही थी तभी क्षेत्रीय लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस भीड़ से किसी तरह से आरोपियों को बचाते हुए थाने तक लेकर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें