फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBAU: जेआरएफ पास स्टूडेंट्स भी देंगे पीएचडी एंट्रेंस

Mon, 03 Mar 2014 08:52 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट्स को भी पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देना होगा।
विज्ञापन


नए सत्र से जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को भी प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू देकर ही पीएचडी में दाखिला दिया जाएगा। बीबीएयू प्रशासन पीएचडी में दाखिले के लिए अब जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को छूट नहीं देगा।

अभी तक इंट्रेंस टेस्ट से इन्हें छूट थी और यह साक्षात्कार देकर सीधे सेलेक्ट हो जाते थे। मगर अब आगे ऐसा नहीं हो पाएगा। जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को भी काफी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन


बीबीएयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए पीजी, नेट और जेआरएफ पास अभ्यर्थियों को एक साथ इंट्रेंस टेस्ट, इंटरव्यू देना होगा। बीबीएयू प्रशासन जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को सिर्फ पांच प्रतिशत का वेटेज देगा।

ऐसे में अब जेआरएफ पास स्टूडेंट्स को दाखिले के लिए पसीना बहाना होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भी अपने नियमों में प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार से ही पीएचडी की सीटें भरने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल अब सभी स्टूडेंट्स को एक समान रूप से प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार दिलवाया जाएगा।

दाखिले में सिर्फ 5 प्रतिशत का वेटेज जेआरएफ पास स्टूडेंट पाएंगे। अभी तक प्रवेश परीक्षा से छूट होने के कारण अधिकांश सीटों पर जेआरएफ पास अभ्यर्थी ही कब्जा जमा लेते थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें