फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में नौकरी, 22 हजार सैलरी चाहिए तो तैयार रहें

Sat, 24 Jan 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड पंजाब स्थित सभी एडेड कॉलेजों में अगले कुछ महीनों में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए मार्च-2015 तक विज्ञापन जारी किया जाएगा। 25 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट बैठक में आवेदन फार्म के फॉर्मेट पर मुहर लगते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड एडेड कॉलेजों में पिछले 10 वर्षों से शिक्षकों की स्थायी भर्ती नहीं हुई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार द्वारा दिए एफिडेविट के तहत एडेड कॉलेजों में वर्ष 2015 के दौरान 484 असिस्टेंट प्रोफेसर, 2016 में 484 असिस्टेंट प्रोफेसर और 31 मार्च 2017 तक 957 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरना होगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेजों में 1925 पदों पर होगी भरती

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब सरकार द्वारा अगले तीन वर्षों में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी सहित सभी यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1925 पदों को ग्रांट इन ऐड स्कीम के तहत भरा जाएगा। पीयू से एफिलिएटेड कॉलेजों में भी 800 से अधिक पदों को भरने की उम्मीद है।

तीन साल कांट्रैक्ट पर, फिर रेगुलर
25 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी सिंडीकेट बैठक में आने वाले प्रस्ताव के तहत एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की होने वाली भर्ती कांट्रैक्ट पर होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर को 21 हजार 600 मासिक वेतन दिया जाएगा। तीन साल बाद शिक्षकों की परफारमेंस देखकर ही रेगुलर किया जाएगा। तीन साल बाद शिक्षकों को यूजीसी नियमों के तहत पूरी सैलरी और अन्य भत्ते मिल सकेंगे।  

कोट्स...........
एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती संबंधित प्रस्ताव सिंडीकेट बैठक में आएगा। अगले तीन साल में पंजाब के कॉलेजों में 1925 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती किए जाएंगे। भर्ती के एडवरटाइजमेंट फॉर्मेट पर सिंडीकेट विचार करेगी।
- प्रो. नवल किशोर, डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, पीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें