पंजाब सरकार ने फूड व सिविल सप्लाई विभाग में 461 इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के सचिव डीएस ग्रेवाल ने बताया कि 2010 में 1289 इंस्पेक्टरों की भर्ती की गई थी।
उसके बाद अब दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत सात दिसंबर को दूसरे चरण की परीक्षा होगी। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पहले हुई परीक्षा रद्द कर दी थी।
इसके साथ ही विभाग को दोबारा परीक्षा कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी वर्ग केलिए पास प्रतिशत 35 से घटा कर 30 किया गया है। नियुक्तियां मेरिट के आधार पर होंगी।