हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर में कार्पेटर, टरनर, इलैक्ट्रिशियन, अपहोल्स्टर, पेंटर, बैल्डर, ब्लैकस्मिथ व टायरमैन ट्रेड में दो पद प्रत्येक ट्रेड के लिए पीस मील रेट बेसिस के आधार पर कार्य करने के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं।
इन ट्रेडों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होने सहित संबंधित ट्रेड में आईटीआई (मान्यता प्राप्त संस्थान से) पास होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र व निर्देशों की प्रति उपमंडलीय प्रबंधक बिलासपुर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
आवदेक प्रार्थना पत्र व पूर्ण दस्तावेजों सहित कार्यालय में मुबलिग 100 रुपये (प्रोसैसिंग फीस) का नकद भुगतान कर आगामी 14 अक्तूबर तक जमा करवा सकते हैं।
इसके लिए साक्षात्कार 16, 17, 19 व 20 अक्तूबर को कार्यालय में होगा। आवेदक को प्रार्थना पत्र जमा करवाने के समय ट्रेड अनुसार निर्धारित तिथि बारे में सूचित किया जाएगा।