10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। हिमाचल में 13 मार्च से सैंकड़ों पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। ये इंटरव्यू विभिन्न कंपनियों की ओर से लिए जाएंगे।
कांगड़ा के प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए मोबाइल फोन कंपनी में नौकरी पाने का अवसर मिलने जा रहा है। मोबाइल कंपनी लावा नोएडा स्थित यूनिट के लिए प्रशिक्षित आईटीआई बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर नौकरी देगी।
कंपनी के नुमाइंदे साक्षात्कार के लिए मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 13 और 14 मार्च को साक्षात्कार का आयोजन करने जा रहे हैं। आप भी इसमें शामिल हो सकत हैं।
इनको मिलेगी प्राथमिकता
दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रानिक्स और मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होल्डर या ट्रेड के अंतिम वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को शामिल होने की अनुमति मिलेगी।
साक्षात्कार में हिस्सा लेने वाले युवाओं की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रिंसिपल सुरजीत ठाकुर ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक प्रशिक्षित आईटीआई बेरोजगार युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज की फोटो सहित 13 और 14 मार्च को सुबह 9 बजे मॉडर्न आईटीआई प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पहुंच जाएं।
यहां 200 पदों पर नौकरी का मौका
वहीं, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी बेस कारपोरेशन लिमिटेड हिमाचल प्रदेश में आठ उप रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, बिलासपुर और ऊना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेगी।
इसमें आठवीं, दसवीं और दस जमा दो पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित कुशल उम्मीदवारों को 5200 और चयनित आईटीआई पास उम्मीदवारों को 5700 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह जानकारी रोजगार विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने दी है।
उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।