शहीद ऊधम सिंह कॉलेज तंगोरी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के अलावा संत लोंगोवाल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।
कैंप में 45 स्टूडेंट्स का चयन किया गया। इनमें मेजबान कॉलेज के 33 स्टूडेंट्स थे। प्रिंसिपल एचपीएस सिद्धू ने बताया कि इंजीनियरिंग की विभिन्न ब्रांचों के स्टूडेंट्स का पहले रिटेन टेस्ट हुआ।
ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के बाद चयन किया गया। चुने गए स्टूडेंट्स को 3.18 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा। कॉलेज के चेयरमैन सुखविंदर सिद्धू ने चुने गए स्टूडेंट्स को बधाई दी।