फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पाने के इच्छुक युवा आज आएं जीसी-46

Sat, 08 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को डिग्री से पहले ही देश-दुनिया की नामी कंपनियों में नौकरी पाने का बेहतरी मौका मिलने जा रहा है। डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़ के निर्देश पर सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में आज मेगा जॉब फेस्ट-2014 का आयोजन करने जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को जॉब फेस्ट की जानकारी देते हुए चीफ कार्डिनेटर डॉ. जेएस सहगल ने बताया कि ट्राइसिटी के किसी भी कालेज में ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट जॉब फेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।

अमर उजाला के सहयोग से आयोजित जॉब फेस्ट में 25 से 30 कंपनियां शिरकत करेंगी। विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी।

डॉ. सहगल ने बताया कि सिंपल ग्रेजुएशन विद्यार्थियों को कंपनियां 1.5 से तीन लाख तक का पैकेज ऑफर करेंगी। फेस्ट में विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा।
विज्ञापन


फेस्ट में हिस्सा लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। डॉ. राकेश ठाकुर ने बताया कि जॉब फेस्ट में आईटी, बैंक, इंश्योरेंस, रिटेल, टेलीकॉम सहित कई कंपनियां पहुंचेंगी। इस मौके पर जीसी-11 की प्रिंसिपल डॉ. जेएस रघु, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. प्रदीप वालिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन
जॉब फेस्ट संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए विद्यार्थी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। विद्यार्थी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक फोन कर सकते हैं।
डॉ. जेएस सहगल-9417041129
डॉ. राकेश ठाकुर-9316175022
डॉ. पुंडरीकओझा-9914510331
डॉ. प्रदीप वालिया-9988877333
डॉ. दलीप कुमार-9888697902
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें