फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में 24 को लगेगा रोजगार मेला

Mon, 20 Jan 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 24 जनवरी को 10.30 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसमें विभिन्न नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों के 650 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

इनमें टेलिकॉम, मार्केटिंग, एडमिनिस्ट्रेशन सहित विभिन्न तरह की भर्तियां शामिल हैं। कक्षा 8वीं पास से लेकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त तक सभी लोगों के लिए इसमें नौकरी उपलब्ध है।

विभिन्न पदों के लिए वेतन 4,200 रुपये महीना से लेकर 17 हजार रुपये तक है। कुछ पदों पर फिक्स वेतन के साथ इन्सेन्टिव है।
बायोडाटा में देनी होगी कंपनी की जानकारीसाक्षात्कार के लिए आवेदक सोमवार से अपना बायोडाटा कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिन पदों के लिए साक्षात्कार होना है, उनके लिए आवश्यक योग्यता की जानकारी कार्यालय के बोर्ड पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर होनी है भर्तीमार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सेल्स प्रमोटर, एडमिन एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एक्जीक्यूटिव (फीमेल), डीएसटी (ब्रॉड बैंड सेल्स), वेयरहाउस कोऑर्डिनेटर, शोरूम सेल्स एक्जीक्यूटिव, रिटेल एक्जीक्यूटिव, एमआईएस एक्जीक्यूटिव, रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, टेली कॉलर (फीमेल), ऑनबोर्डिंग एमआईएस, डिलीवरी एक्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन, हेल्पर आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें