इंडो ग्लोबल कॉलेज अभिपुर में बुधवार को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया गया। जॉब फेयर में ट्राईसिटी के कई कॉलेजों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने किस्मत आजमाई।
25 कंपनियां विद्यार्थियों को चुनने के लिए कॉलेज पहुंची। जॉब फेयर में बीटेक मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी व एमबीए के विद्यार्थियों के आखिरी वर्ष के विद्यार्थी शामिल हुए।
इस दौरान कंपनियों की सेलेक्शन प्रक्रिया कई चरणों में चली। इसमें विद्यार्थियों को पहले ग्रुप डिस्कशन, रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के दौर से गुजरना पड़ा।
इस दौरान विद्यार्थियों के टैलेंट को पूरी तरह परखा गया। आखिर में 140 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। चुने गए सभी विद्यार्थियों को सालाना दो से पांच लाख का पैकेज दिया जाएगा।
ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने नौकरी हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मेगा जॉब फेयर को कामयाब बनाने के लिए संस्थान की टीम द्वारा कड़ी मेहनत की गई थी।