फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया जेईई मेंस का परिणाम, देखें यहां...

Mon, 27 Apr 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के महामुकाबले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस का परिणाम सोमवार को जारी होगा। सीबीएसई की ओर ये प्रवेश परीक्षा चार, 10 और 11 अप्रैल को आयोजित हुई थी। परीक्षा से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


जेईई मेंस ऑफलाइन चार अप्रैल को और जेईई मेंस ऑनलाइन 10 व 11 अप्रैल को आयोजित हुई थी। परीक्षा के बाद 18 अप्रैल को ओएमआर आंसर की जारी की गई थी। इस पर आपत्तियां मांगी गई थी। सभी आपत्तियों के बाद बोर्ड 27 अप्रैल को शाम तक रिजल्ट जारी कर देगा।

इसमें आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए रैंक लिस्ट जारी की जाएगी। करीब 13 लाख अभ्यर्थियों में से केवल शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस के योग्य होंगे।
विज्ञापन


बोनस अंकों पर रहेगी नजर
बोर्ड की ओर से चार अप्रैल को आयोजित ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स का एक सवाल गलत पाया गया था। इस पर बोनस अंक देने का फैसला किया गया है। 10 अप्रैल को हुई ऑनलाइन परीक्षा में भी एक सवाल पर बोनस अंक मिलेंगे। इस लिहाज से रिजल्ट जारी होने के बाद सबकी निगाहें बोनस अंकों से होने वाले उलटफेर पर रहेंगी।
विज्ञापन


यहां देखें रिजल्ट : www.jeemain.nic.in, www.cbseresults.nic.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें